Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत सतर्क रहें ग्राम प्रहरी, इन बातों का रखें ध्यान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 30.06.2025 को थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी और निम्नांकित निर्देश दिये गये।

दिए यह निर्देश

1-सभी ग्राम प्रहरियों से गांव के बारें में जानकारी ली गयी।
2-अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया।
3-सभी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत सतर्क करते हुए गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि की सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया।
4-यदि कोई गांव नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हो तो उसकी सूचना तत्काल दें।
5-गांवों में नशे की खेती करने वालों की सूचना थाने को देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version