Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने जनता मीटिंग कर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अल्मोड़ा: दिनांक 05.12.2021 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सम्भ्रान्त व्यक्तियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, व्यापार मंडल, तथा सीएलजी मैम्बर्स के साथ जनता मीटिंग का आयोजन किया गया।

आगामी चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मीटिंग में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों एवं पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। साथ ही टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को नशें में वाहन न चालाने, बाजार में आड़े तिरछे वाहन लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न न करने एवं कोविड के दृष्टिगत मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गयी।

Exit mobile version