Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी क्रिसमस /थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, होटलों व होम स्टे में की चेकिंग, बढ़ाई चौकसी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से कोतवाली/थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण संस्थानों के चेकिंग करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।

दिए जरूरी निर्देश

इसी क्रम में दिनांक 21.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत बिनसर/ कसार देवी अल्मोड़ा के होटलों/ होम स्टे को चैक किया गया। इस दौरन होटलों व होम स्टे में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन, आगंतुकों रजिस्टरों की जांच, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति अन्य आवश्यक  मानकों का अवलोकन किया गया।  समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Exit mobile version