Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बाजार का किया गया फायर रिस्क निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में फायर उपकरणों व फायर रिस्क निरीक्षण किया जा रहा है।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में दिनांक- 15.09.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निकट पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन अल्मोड़ा द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पटाल, जौहरी, पलटन बाजार अल्मोड़ा में फायर मोटर इंजन के आने जाने का परीक्षण किया गया। दुकानदारों व स्थानीय लोगों को अग्निशमन वाहन के आवागमन वाले मार्ग को अवरोध मुक्त रखे जाने के आवश्यक सुझाव दिये गए। उक्त के अतिरिक्त अल्मोड़ा शहर के मुख्य बाजार पर लकड़ियों से बने इमारतों,आवासीय घर, दुकान, होटल, आदि का अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया, समस्त गृह स्वामियों, प्रबंधकों आदि को अग्नि सुरक्षा से संबंधित सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए गए।

Exit mobile version