Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत पुलिस जवानों, होमगार्डों ने लिया आपदा से निपटने का  प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने व संबंधितों को जवानों के लिए आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 27.05.2025 को एसडीआरएफ सरिया पानी टीम द्वारा थाना द्वाराहाट के जवानों, होमगार्डों को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी गई और प्रशिक्षित किया गया। साथ ही रोप रेस्क्यू का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।‌आपदा प्रबन्धन उपकरणों का भौतिक निरीक्षण करते हुए उपकरणों को हमेशा कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही बताई।

Exit mobile version