Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन का लोकार्पण, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे‌ क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामाढौन में बने ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया है।

इतनी आई लागत

जानकारी के अनुसार यह 14.27 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके निर्माण के लिए राज्य सेक्टर से 10 लाख रुपये, 15वें वित्त से 2.50 लाख रुपये और राज्य वित्त से 1.77 लाख रुपये मिले। इससे यह भवन तैयार हुआ। जिसका लोकार्पण बीते मंगलवार को किया गया। लोकार्पण सल्ट के विधायक महेश जीना ने रिबन काटकर और पूजा कर किया।

Exit mobile version