Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगलों में बढ़ने लगी आग की घटनाएं, ITBP कैंप एरिया व सोमेश्वर के कवैट गांव के जंगलों में धधकी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव के साथ जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही है।

जंगलों में लगी आग

जानकारी के अनुसार दिनांक 27-03-2025 की शाम कोसी के पास ITBP कैंप एरिया में आग लगने की सूचना मिली। जो तेजी से कैम्प की ओर बढ़ रही हैं। जिस सूचना पर फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा ने घटनास्थल पर पहुंचकर MFE से पंपिंग कर एक होज रील व पीट पाटकर आग को बुझाया।

फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा रहीं शामिल

1-लीडिंग फायर मैन ओम प्रकाश
2-फायर चालक मुकेश पथनी
3-फायरमैन जीवन जोशी
4-महिला कर्मी इंदु ,  पूजा, प्रियंका, लीला

आग पर पाया काबू

इसके अलावा दिनांक 27-03-2025 को समय 07:24 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर के कवैट गांव के जंगलों में आग लगी हैं जो आस-पास के आवासीय भवनों व लीसा फैक्ट्री की ओर बढ़ रही हैं। जिस सूचना पर फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा ने घटनास्थल पहुंचकर होज रील फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया, आग के दूर तक फैले होने के कारण रुक-रुक कर पम्पिंग कर पानी का छिड़काव कर व पीट पाटकर आग को बुझाया। जिसमें हंस फाउंडेशन के कार्यकर्ता फायरफाइटर तथा ग्रामीण ने भी अग्निशमन कार्य में सहयोग दिया गया।

फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा रहीं शामिल

1-लीडिंग फायर मैन किशन सिंह
2-फायर चालक हरि अधिकारी
3-फायर मैन रवि आर्य
4-महिला फायर कर्मी कल्पना, मनीषा, निकेता

Exit mobile version