Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ठंड में इजाफा, अस्पताल में उमड़ रहें मरीज, जिला अस्पताल की ओपीडी 300 पार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पंहुच रहें हैं।

मरीजों की उमड़ी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी 300 के पार पहुंची।फिजिशियन, ईएनटी, नेत्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी। दूर- दराज से भी इलाज के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। जिसमें सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज उमड़े।

Exit mobile version