Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में बढ़ती चोरी की घटनाएं, महिलाओं में आक्रोश, एसएसपी से की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय

मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 अप्रैल को नगर में एक महिला के साथ चोरी की घटना हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में महिलाओं में आक्रोश बना हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात की। जिसमें कहा कि दिन प्रतिदिन नगर में अराजकतत्वों आतंक बढ़ता जा रहा है। साथ ही 19 अप्रैल को दिन दहाड़े हुई मगलसूत्र छीनने की घटना का खुलासा करने की मांग की। कहा कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।

की यह मांग

जिस पर महिलाओं ने जल्द चोरी की घटना को अंजाने देने वाले आरोपियों को पकड़ने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Exit mobile version