Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार का बढ़ता आतंक, वन विभाग हवा में गोली दागकर रोकेगा गुलदार की सक्रियता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गुलदार आतंक का पर्याय बन चुके हैं। गांवो से लेकर नगरों तक इनका आतंक बना हुआ है। वही अब बिनसर अभयारण्य से लगे भैंसियाछाना विकासखंड के गांवों में गुलदार की दहशत बनीं हुई है।

गुलदार की बढ़ती सक्रियता

मिली जानकारी के अनुसार बिनसर अभयारण्य से लगे बबूरिया नायल, कटधारा, गौनाप, कटोचिया, कलोन, पल्यूं आदि गांवों में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। बताया है कि गुलदार ने इन क्षेत्रों में लगभग 24 से अधिक बकरियों और अन्य मवेशियों को अपना निवाला बनाया है। जिसके बाद अब वन विभाग ने निर्णय लिया है कि हवा में गोली दागकर गुलदार की सक्रियता रोकी जाएगी। इस संबंध में डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में टीम गश्त करेगी। हवा में फायरिंग कर इसे आबादी में पहुंचने से रोकने के प्रयास होंगे।

Exit mobile version