Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंदरों का बढ़ता आतंक, महिला पर किया हमला, घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गाँवों से लेकर मैदानों तक बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोग परेशान है। बंदरों के हमले भी बढ़ने लगे हैं।

बंदर ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट में विद्यापुर में बंदरों ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। विद्यापुर निवासी रज्जू उपाध्याय पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में उनके शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। जिसके बाद महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

निजात की मांग

इस संबंध में पीड़िता के पुत्र पंकज ने रेंजर को ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version