Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांवों में पानी की लगातार बढ़ रही किल्लत, दूरस्थ के लोग ज्यादा परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। गाँवों में लगातार यह समस्या बढ़ती जा रहीं हैं। जिससे लोग परेशान है।

पानी की समस्या से लोगों की बढ़ रही दिक्कत

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी जल संस्थान ने जिले के तमाम ग्रामीण इलाकों में टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी उपलब्ध कराया। जिसमें भानादेवी, मोतियापाथर, कालीमठ, चायनखान, ग्वालाकोट, लमगड़ा, महतगांव, शीतलाखेत, सल्ला रौतेला, डीनापानी, गधोली, मोनी, तोली, बल्टा आपदा ग्रस्त क्षेत्र, कनरा समेत कई जल संकट वाले इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी का वितरण किया गया। वहीं सड़क मार्ग से दूर वाले इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version