Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का दिन स्वतंत्रता दिवस, किया ध्वजारोहण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 15 अगस्त 2024 को देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः समय 09:00 बजे ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। एसएसपी द्वारा उपस्थित पुलिस बल‌ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने को कहा गया।
   
वितरित की मिठाई

इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनपद पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गयी। उपस्थित पुलिस बल को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरित किया गया।

किया ध्वजारोहण
   
इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा व जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Exit mobile version