Site icon Khabribox

अल्मोड़ा : निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला आज करेंगे नामांकन

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में 52 अल्मोड़ा विधानसभा सीट से विनय किरौला ने अल्मोड़ा जनता की आवाज पर निर्दलीय विधायक पद पर दावेदारी पेश कर दी है।

आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन करेगें :

विनय किरौला ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विगत 21 साल से पहाड़ का विकास धरातल से भी नीचे चला गया है। अल्मोड़ा शहर जो अपनी ऐतिहासिक संस्कृति परंपरा के लिये विश्व विख्यात था। अनेकों वर्षों तक चंद राजाओं की राजधानी रहा वही शहर आज पलायन और गरीबी में प्रदेश के पहले स्थान पर है।

अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी व मन्दिरों का शहर बनाने का संकल्प :

अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी व मंदिरों का शहर बनाने के साथ ही अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक गांवों में प्रत्येक परिवार को 10 से 12 हजार रुपये की प्रत्येक महीने की आमदनी दिलाने के लिए मैं संकल्पबद्ध हूं। इसी संकल्प के साथ अल्मोड़ा विधानसभा की समस्याओं और नीतिगत परिवर्तनों के लिये मजबूत पैरवी करने हेतु अल्मोड़ा जनता के सहयोग व आर्शीवाद से विधायक पद पर दावेदारी की जा रही है।

यह लोग रहे मौजूद :

प्रेस वार्ता में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी विनय किरौला, मयंक पंत, मनीष भाकुनी, सुन्दर लटवाल, मोहन मेहरा, दिनेश शर्मा, अमित चौधरी, दीपक दानी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version