Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला का युद्ध स्तर पर प्रचार जारी

विनय किरौला एवं उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 31 जनवरी 2022 को भी प्रचार अभियान जारी रहा। विनय किरौला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग है आज आवश्यकता है महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने की स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार से जुड़कर सीखे गये प्रशिक्षण से संबंधित रोजगार पाने की इस हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों विधायक के द्वारा उन्हें संसाधन उपलब्ध कराना चाहिए किंतु दुर्भाग्यवश विजन और कुशल नेतृत्व की कमी के कारण महिलाएं समूह के माध्यम से सिर्फ लोन लेने तक सीमित हैं। उन्होने कहा कि आगामी 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में सहयोग कर विजयी बनायें जिससे विधानसभा तक पहुंचकर महिलाओं के रोजगार हेतु मजबूत पैरवी की जा सके।

सभी क्षेत्रवासियों ने एकसुर में विनय किरौला को जिताने का संकल्प किया

सभी क्षेत्रवासियों ने एकसुर में विनय किरौला को जिताने का संकल्प किया उन्होंने कहा कि 21 साल से आमजनता को सिर्फ और सिर्फ ठगा जा रहा है आज भी सड़क,स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है अब वक्त आ गया है बदलाव का* इस बार शराब और पैसे बांटने वालों का सामूहिक पुरजोर विरोध किया जायेगा ।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी विनय किरौला,राहुल कनवाल,कार्तिकेय कनवाल,अमन कनवाल,अर्जुन कनवाल, विजय मेहरा,सागर कनवाल,मनीष कनवाल, दीपक जीना,दीपक दानी,आशीष बिष्ट, प्रकाश पिलख्वाल, सुशील टम्टा, मोनू दानू,कमल बिष्ट, विजय कनवाल,सुन्दर लटवाल,हरीश बिष्ट,इत्यादि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version