Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का आयोजन, दिया जा रहा यह प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौबट्टिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी है।

यह अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास 24 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है और यह 9 मार्च 2026 तक चलेगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) देहरादून के कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बीते कल गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास 24 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी भाग ले रही है।

दिया जा रहा प्रशिक्षण

बताया कि अभ्यास के दौरान कई महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना और शत्रुतापूर्ण वातावरण में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शामिल हैं। साथ ही इसके अलावा सैनिकों को हेलिबोर्न ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी क्षमता और अधिक मजबूत हो सके।

Exit mobile version