Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय सेना भर्ती: अल्मोड़ा में शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 जुलाई से, जल्द जारी होगा सीईई परीक्षा परिणाम

अल्मोड़ा: भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने आगामी भर्ती रैली और परीक्षा परिणामों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी किए दिशा निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार भर्ती कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2027 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) के परिणाम अगले 3 से 4 दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पीएफटी के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अपने पंजीकृत ईमेल पर नियमित रूप से नजर रखें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
• ​मोबाइल: 9458168520
• ​लैंडलाइन: 05962-297192, 05962-298449

शारीरिक दक्षता परीक्षा

25 और 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटो) तथा जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन। 27 जुलाई से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के ‘अग्निवीर’ श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी।

Exit mobile version