Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मल्ला महल में स्वदेशी उत्पाद कौशल विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, डीएम ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष को ‘‘देवभूमि रजत उत्सव’’ के रूप में मनाया जा रहा है।

विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण

इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 06 से 07 नवम्बर तक मल्ला महल में उद्यमिता एवं स्वदेशी उत्पाद व्यापार संगोष्ठी एवं स्वदेशी उत्पाद कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने शुभारंभ किया। वहीं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों एवं नवाचारों को प्रोत्साहित कर क्रेता-विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करना है ताकि जनपद के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

इन उत्पादों का प्रदर्शन

इस प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादकों एवं काश्तकारों द्वारा फल, सब्ज़ी, अचार, बिस्किट, हर्बल टी, ऐपण, हैंडलूम आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। चितई ग्राम के उत्पादकों ने हैंडलूम निर्माण का लाइव प्रदर्शन भी किया। क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में उत्पादों की गुणवत्ता, आपूर्ति और विपणन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। क्रेताओं ने स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें विशिष्ट एवं प्रतिस्पर्धी बताया।

रहें मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ रामजीशरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version