देश में मंहगाई का भारी असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते स्कूलों में भी बच्चों के मिड डे-मील में महंगाई का असर हो रहा है।
मंहगाई की मार-
जिसमें खाद्य पदार्थों के साथ ही इस बीच गैस सिलेंडर के दाम काफी बढ़ जाने से यह हालात बने हैं। सरकार ने प्राथमिक से जूनियर तक के बच्चों के लिए प्रति बच्चा रकम तय की है।
तय दरों में वृद्धि की मांग-
इसके तहत सरकार ने प्राइमरी स्कूलों के लिए प्रति बच्चा 4.97 रुपया और जूनियर हाईस्कूल में प्रति बच्चा 7. 45 रुपये तय किए गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से लेना चाहिए। सरकारी स्कूलों में बच्चों को भेज रहे अभिभावक भी तय दरों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।