Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्योहारी सीजन में मंहगाई की मार, सब्जियों के दामों में आया उछाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। ठंड की तेज़ शुरूआत होने लगी है। ऐसे में सब्जियों के दाम भी बढ़ गये है।

महंगाई की मार

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। सब्जियों के साथ दाल के दाम भी 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। 25 रुपये किलो मिलने वाला प्याज दोगुने से भी अधिक कीमत में मिल रहा है। 100 रुपये किलो मिलने वाले मटर की कीमत 120 रुपये किलो पहुंच गई है। प्याज 25 रुपये में मिल रहा था। अब उसकी कीमत 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 40 में मिल रहा है। लौकी, मटर, करेला सहित अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। अरहर, उड़द, मलका सहित अन्य दालों के दाम बढ़ गए हैं।

सब्जी की कीमत (रुपये प्रति किलो)
सब्जी पहले अब

मटर 100 120
प्याज 25 60
बैगन 60 65
बीन 60 70
शिमला मिर्च 60 65
फूल गोभी 50 55
करेला 40 50
आलू 30 40
लौकी 40 45

दाल की कीमत (रुपये प्रति किलो)
दाल पहले अब

मलका 90 100
अरहर 150 170
उड़द 100 130

Exit mobile version