Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागरूकता क्लास में स्कूली बच्चों को करियर गाइडेंस की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 27/01/2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व मे महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला द्वारा जीआईसी लोद सोमेश्वर में लगभग 120 छात्र-छात्राओं करियर गाइडेंस दी गई  और साथ ही साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और बच्चों को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे‌ के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

Exit mobile version