Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वनाग्नि के संबंध में गांव के लोगो को दी गई जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 11/11/2024 को अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना वन अग्निप्रबंधन हेतु वोलेंटियर फायर फाइटर प्रशिक्षण कार्यक्रम हंस फाउंडेशन के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रम में अग्निशमन एवं एस0 डी0 आर0 एफ0 द्वारा गांव से आये महिलाओं एवं पुरुषो को वनाग्नी के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

दी जानकारी

साथ ही चालक उमेश कुमार द्वारा वनाग्नि के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही महिला फायर मैन मनीषा द्वारा एक्सटिंग्यूशर के संचालन की जानकारी दी गई।

रहें मौजूद

इस प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस के कर्मचारी फायर सर्विस चालक उमेश कुमार व महिला फायरकर्मी मनीषा,  नीरू, इंद्रावती, एस0 डी0 आर0 एफ0 की टीम, हंस फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version