Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका द्वारा अल्मोड़ा के नौलो को बचाने की पहल, अब तक इतने नौलों का किया जीर्णोद्धार

अल्मोड़ा नगर में बहुत सी ऐसी चीजें आज भी उपस्थित हैं जो पूराने समय में बनाई गई थी। जिनमें एक है नौले। अल्मोड़ा नगर चंद वंशी राजाओं ने बसाया था। तब उस समय काफी संख्या में नौले भी बनाए गए थे, जिससे शहर के लोगों को पानी मिले। लेकिन आज कई वाले पूरी तरह खराब हो चुके हैं या खराब हालातों में है।

वर्तमान में इतने नौले बचे है शेष-

जिसके बाद नगरपालिका द्वारा नौलों के जीर्णोद्धार के लिए इनका सौंदर्यकरण किया जा रहा है। वही नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक जमाने में करीब 365 नौले हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या कम हो गई है। जिसके बाद वर्तमान में शहर में करीब 50 से 55 नौले ही रह गए हैं, जो पहले खराब पड़े थे । जिनको अब ठीक किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अब तक 47 नौलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें अब तक 27 नौलों को ठीक कर दिया गया है। वही अन्य नौलों को भी ठीक करने का कार्य चल रहा है।

Exit mobile version