Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नुक्कड़ नाटकों से जागरूक करने की पहल, वनाग्नि के प्रति दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हंस फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया।

वनाग्नि के प्रति किया जागरूक

जिसमें उन्होंने लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया। इस संबंध में ब्लाक समन्वयक अनीता कनवाल ने बताया कि इस बार अल्मोड़ा व बागेश्वर के 400 गांवों में लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया। इससे वनाग्नि की घटनाओं में काफी कमी आई है।

अभियान में सहयोग

इस अभियान में अनुप मयूर, दिगंबर धीमान, रोहित, कमल, तन्नू, प्रीती, प्रकाश, अशोक भोज, सरपंच नवीन आर्या, बहादुर राम सहयोग कर रहे हैं।

Exit mobile version