Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्यटन विकास की दिशा में पहल, झील के रूप में विकसित की जाएगी तड़ागताल, तैयार होगा प्रस्ताव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की तड़ागताल को अब झील के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

पहला सर्वेक्षण हुआ, जल्द होगा दूसरा सर्वे

इसके लिए कुछ दिनों पहले वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वैज्ञानिकों के दल ने तड़ागताल का सर्वे किया। वैज्ञानिक डॉ. गौतम रावत के नेतृत्व में 17 से 28 फरवरी के बीच तड़ागताल का भूगर्भीय सर्वे किया। साथ ही उन्होंने इसे झील के रूप में विकसित करने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार बताया है कि इसका दूसरा सर्वे जल्द किया जाएगा। टीम ने यहां से आंकड़े जुटाए हैं। अगला सर्वे मई में होगा। जिसके बाद पर्यटन विकास की दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिस पर तड़ागताल सुधार समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह बिष्ट ने कहा कि इस पहल में अगर झील विकसित होती है तो भिकियासैंण, मासी, चौखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में विस्तार होगा।

Exit mobile version