Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आंगनबाड़ी में वितरण के लिए आये अंडों में निकले कीड़े

खराब और मिलावट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आये दिन लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं के मामले सामने आते रहते हैं। आज के ज़माने में लोग पैसा कमाने की होड़ में ख़राब गुणवत्ता वाला आहार खिलाकर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने से भी नहीं कतराते।

पोषण आहार के नाम पर गर्भवती और आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे जा रहे खराब अंडे

अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी से  मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से खिलवाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। पोषण आहार के नाम पर गर्भवती और आंगनबाड़ी बच्चों को खराब अंडे बांटे जा रहे हैं। अल्मोड़ा के खत्याड़ी वितरण केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को बांटे जा रहे अंडों में कई सड़े हुए और खराब  अंडे पाए गए हैं। यहाँ तक की कई अंडों में कीड़े भी पाये गये।

वितरण केंद्र सुपरवाइजर की सूझबूझ से बड़ा खतरा टला

अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी वितरण केंद्र से 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को अंडे बांटे जाने थे। जब अंडों की पेटी को खोला गया तो उनमें कई सड़े और ख़राब अंडे मिले। मामले की गंभीरता को समझते हुए  वितरण केंद्र की सुपरवाइजर वसु पांडे ने इस मामले की शिकायत तुरंत डीपीओ से कर दी और आंगनबाड़ी केंद्रों को वही अंडे वितरित किये गए जो बिल्कुल सही थे।

Exit mobile version