Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अधोमानक व स्पूरियस दवाओं की रोकथाम हेतु चला निरीक्षण, जांच को भेजे 10 औषधियों के नमूने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अधोमानक एवं स्पूरियस दवाओं की रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा स्थित स्टोर का निरीक्षण किया गया।

पांच औषधियों के नमूने लिए

इस निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा पांच औषधियों के नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए औषधि विश्लेषणशाला को भेजा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपलब्ध दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं। औषधि निरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय औषधि भंडार डिपो के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी औषधि की गुणवत्ता पर संदेह हो तो तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित किया जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दिए यह निर्देश

इसके अतिरिक्त औषधि भंडार में उपलब्ध औषधियों के क्रय बिलों, वाउचर्स एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का भी गहन सत्यापन किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी औषधियां मानकों के अनुरूप तथा विश्वसनीय स्रोतों से क्रय की गई हैं। औषधि निरीक्षक ने कर्मचारियों को दवाओं के उचित रखरखाव, तापमान नियंत्रण तथा भंडार केंद्र की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि औषधियों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बरकरार रखी जा सके।

Exit mobile version