Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फिलिंग स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 26.08.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव, फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा मां भगवती पैट्रोल/डीजल पंप चौखुटिया के अग्नि सुरक्षा मानकों, फायर एक्सटिंग्विशर, सैंड बकेट अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की गयी।

दिया प्रशिक्षण

इस मौके पर मौजूद स्टॉफ को फायर टीम द्वारा आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, उपकरणों के उपयोग और सतर्कता बनाए रखने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया।

Exit mobile version