Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण पेट्रोल पंप व रिजॉर्ट का हुआ निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीएफओ नरेंद्र कुंवर के पर्यवेक्षण में  दिनांक 13.02.2024 को अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चंद्र द्वारा लमगड़ा क्षेत्र शहरफाटक में प्रस्तावित पेट्रोल पंप एवं शिव ओम रिजॉर्ट जलना लमगडा, अल्मोड़ा का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दी यह जानकारी

निरीक्षण के दौरान रिजॉर्ट में अग्नि सुरक्षा‌ हेतु स्थापित उपकरणों को चेक किया गया सभी कार्यशील दशा में पाये गए।अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत रिसोर्ट के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।

दिए आवश्यक निर्देश
       
इसके उपरांत एफएसओ अल्मोड़ा द्वारा शहरफाटक में प्रस्तावित पेट्रोल पंप के भूमि का निरीक्षण किया गया संचालन से पूर्व पेट्रोल पंप में स्थापित कराए जाने वाली अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्वामी/प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version