Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुकानों व होटल में बाल एवं किशोर श्रम उन्नमूलन हेतु संभावित प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार आज दिनांक 26/01/2026 से 31/03/2026 तक “Pan -India Rescue and Rehabilitation Campaign के अनुक्रम दिनांक – 6/03/2026 को अधिकार मित्र विनीता आर्या व नीमा बिनवाल  द्वारा (जिला टास्क फोर्स टीम) बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हैल्प लाइन अल्मोड़ा के साथ मिलकर बेस खत्याड़ी क्षेत्र में दुकानों व होटल में बाल एवं किशोर श्रम उन्नमूलन हेतु संभावित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है।

किया निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक चिन्हित नही हुआ। प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम तथा खतरनाक प्रकृति के व्यवस्याओं/प्रक्रियाओं में किशोर श्रम न कराने हेतु अवगत कराया गया तथा यह भी सूचित किया गया कि बाल एवं किशोर श्रम का उल्लंघन होने के स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  साथ ही 14/03/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।

Exit mobile version