Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UPWWA द्वारा प्रेरित करते हुए भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व में बहनों एवं महिलाओं ने हाथों से बनाई राखी

आज भाई- बहनों के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार है। जिसे पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। वही डाॅ0 अलकनंदा अशोक अध्यक्ष UPWWA की पहल एवं प्रेरणा से प्रेरित होकर अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे प्रत्येक त्योहार को धूम-धाम एवं उत्साहित होकर UPWWA परिवार के साथ मना कर अपने हुनर का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर आज भी राखी के त्योहार को धूमधाम से मनाया गया।

हाथों से बनाए भाईयों के लिए रक्षा धागे-

इसी क्रम में हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष UPWWA  द्वारा भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व में बहनों एवं महिलाओं को प्रेरित करते हुए अल्मोड़ा पुलिस परिवार के प्रत्येक घर में अपने भाइयों के लिए अपने हाथों से राखी की डोर बनाने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने एक दिन पूर्व अपने-अपने भाइयों के लिए बड़े प्यार से उत्साहित होकर “लोकल फॉर वोकल” को लोकप्रिय बनाने हेतु अपने हाथों से सुंदर सुंदर रक्षा धागा बनाए। जिसे आज बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई पर इन रक्षा धागों को बांध लंबी उम्र की कामना की।

Exit mobile version