Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ओवरलोडिंग सवारी बैठाने पर 02 बस चालकों के विरुद्ध की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 16.11.2024  को सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा राजेन्द्र सिंह रावत मय पुलिस टीम, एसडीएम सदर अल्मोड़ा व एआरटीओ मय परिवहन विभाग टीम के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस, एसडीएम सदर व परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, बिना परमिट, रैश ड्राईविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 20 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें बिना परमिट 01 मिनी बस को सीज किया गया व  ओवरलोडिंग कर रहे 02 वाहन चालकों के विरुद्ध कोर्ट के चालान की कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version