Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ज्वैलर्स शोरुम/दुकानों में चला सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा प्रबन्धों की हुई जांच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र,नैनीताल के निर्देशानुसार एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

दिए जरूरी निर्देश

इसी क्रम में आज दिनांक 04.10.2025 को समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ज्वैलर्स के शोरुमों/दुकानों में चेकिंग अभियान चलाकर  शोरुमों/दुकान स्वामियों को प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मानकों के आधार पर किये जाने वाले प्रबन्धों के बारे में तथा ज्वैलर्स के शोरुमों/दुकानों के सीसीटीवी कैमरों,अलार्म सिस्टम व सुरक्षा गार्ड आदि को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही ज्वैलर्स के शोरुम/दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन चैक किये गये और सख्त हिदायत दी गई कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी कर्मचारी को प्रतिष्ठान में न रखा जाए।

Exit mobile version