Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, 25 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन, किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

25 व्यक्तियों का किया सत्यापन

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक-31.03.2024 को थानाध्यक्ष देघाट श्री राहुल राठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरविन्दर द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी प्रदेशों से कार्यरत/निवारसत 25 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

Exit mobile version