Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि की अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर बीते कल बुधवार को एसएसजे विवि की दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, लोहाघाट, अमोरी, टनकपुर और बागेश्वर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

Exit mobile version