Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 2 अप्रैल से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय  में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 2 अप्रैल से 6 अप्रैल,2022 तक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा परिसर द्वारा अल्मोड़ा स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विभिन्न टीमों ने दी प्रविष्टि

क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली ने जानकारी दी है कि 29 मार्च, 2022 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर,  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लमगड़ा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बलुवाकोट, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की टीमों ने प्रविष्टि दी है।

प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर एसएसजे विश्वविद्यालय की क्रिकेट पुरुष टीम का होगा चयन

उन्होंने बताया कि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर एसएसजे विश्वविद्यालय की क्रिकेट पुरुष टीम का चयन किया जाएगा। जो कि कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नार्थ जोन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अप्रैल माह में कानपुर जाएगी।

Exit mobile version