Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इन्टरसेप्टर ने नशे में वाहन चलाने वाले चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

वाहन किया सीज-

इसी क्रम में प्रभारी इन्टरसेप्टर उ0नि0 जीवन सामन्त द्वारा लक्ष्मेश्वर के पास वाहन चैकिंग के दौराने चैकिंग कार संख्या यूके-07डीए-1807 को रोककर चैक किये जाने पर चालक एस0 सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मजरा फेज 1 देहरादून को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया है।

Exit mobile version