Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इंटरसेप्टर की कार्यवाही, शराब पीकर कार चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट के मेजर हेड (शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि ) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

चेकिंग अभियान जारी

इसी क्रम में आज दिनांक – 23.11.2023 को इंटरसेप्टर प्रभारी अयूब अली मय हमराह हे0 कानि0 सुनील कुमार कानि0 ललित बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड के पास वाहन संख्या- UK05B- 4334 कार के चालक आनन्द सिंह थापा निवासी खड़कोट पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version