Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेल महाकुम्भ-2023 के अन्तर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए इच्छुक प्रतिभागी करें पंजीकरण, देखें तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2023 के अन्तर्गत सीधे जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली बालक एवं बालिका आयु वर्ग 14,17 व 19 की खेल प्रतियोगिताओं (फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, बाक्सिंग, टैबिल टेनिस, ताईक्वाण्डो, कराटे एवं एकलकाता) में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण फार्म दिनांक 05 दिसम्बर 2023 तक जिला युवा कल्याण कार्यालय विकासभवन अल्मोड़ा तथा जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं।

दी जानकारी

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन दिनांक 14 दिसम्बर 2023 से प्रारम्भ किया जा रहा है। सीधे *राज्य स्तर* पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं (हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, मुर्गा झपट एवं मलखम्ब) तथा दिव्यांगजनों की (एथेलेटिक्स एवं बैडमिंटन) प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण फार्म दिनांक 10 दिसम्बर 2023 तक उपरोक्त कार्यालयों जमा करवा सकते हैं।

Exit mobile version