Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस: मटेला में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक हुई सम्मानित

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक–वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषकों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य एवं डेयरी आदि क्षेत्रों में महिला कृषकों के योगदान को सम्मान दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने महिला कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा वैज्ञानिक खेती के संबंध में जानकारी दी। कृषक–वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से खेती एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक डेयरी, कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला के प्रभारी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version