आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड अल्मोड़ा में ब्रह्माकुमारीज, रामपुर रोड हल्द्वानी तथा उत्तराखंड पुलिस, अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कराया योगाभ्यास
इस अवसर पर माउंट आबू से पधारे नेचुरोपैथ तथा योग विशेषज्ञ डा. सिल्वराज ने सभी पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा उनके परिवारजन एवं ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों को योग का अभ्यास कराया। ब्रह्माकुमारी नीलम ने मन को सशक्त बनाने के लिए राजयोग ध्यान अनुभूति करायी।
योग को नियमित जीवन शैली में अपनाने पर दिया बल
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने ब्रह्माकुमारीज का आभार प्रकट करते हुए योग को नियमित जीवन शैली में अपनाने पर बल दिया।