Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल भव्य रूप से आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सिमकली खेल मैदान बनेगा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का सशक्त मंच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 21 जून को अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।

योग दिवस पर कार्यक्रम

इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: सिमकली खेल मैदान, अल्मोड़ा
🕕 समय: प्रातः 6:00 बजे
📅 तारीख: 21 जून 2025

दिया यह संदेश

जिस पर संपूर्ण अल्मोड़ा की जनता से सादर अनुरोध किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश को सशक्त बनाएं। योग विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया और योग का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भाई ने कहा, “योग केवल कसरत नहीं, यह जीवन जीने की शैली है, और अल्मोड़ा से इसकी एक नई चेतना उठ रही है।” योग शिक्षक ललन कुमार सिंह, डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ. रजनीश कुमार जोशी,
सीताराम, रॉबिन, हिमानी, हेमलता अवस्थी
ने आम जनमानस से संवाद करते हुए आयोजन में सहभागिता हेतु आग्रह किया।

Exit mobile version