Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 04 घंटे से ज्यादा ठप रही इंटरनेट सेवा, उपभोक्ता हुए परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा कुछ घंटे ठप रही। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान रहें।

35 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गुरूवार को  दोपहर तीन बजे बीएसएनएल की लैंडलाइन, ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई। इससे करीब चार घंटों तक सेवा पूरी तरह ठप रही। जिससे बीएसएनएल के 35 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं इस संबंध में बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि हल्द्वानी से ही तकनीकी खराबी के कारण इंटरनेट सेवा बाधित हुई। जो ठीक है।

Exit mobile version