Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में इतने पदों पर डॉक्टरों की तैनाती के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में प्रशासन की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

साक्षात्कार का आयोजन

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के कुल 178 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से मात्र 55 की ही तैनाती हो सकी है। जिस पर डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से फिर से साक्षात्कार कराए जा रहे हैं। इसके लिए 118 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 मई को देहरादून में साक्षात्कार होंगे।

Exit mobile version