Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति पर किया हमला, सिर में आए 5 टांके, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में थाना देघाट क्षेत्र में घर के आंगन में बैठे एक व्यक्ति पर पड़ोसी गांव के युवक ने नशे की हालत में जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने जांच शुरू

जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत अपने घर के आंगन में पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बैठे थे। इसी दौरान बिजौली निवासी नरेंद्र नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। नंदन सिंह द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और उनकी लाठी छीनकर सिर, कमर व पसलियों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और आसपास के लोगों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित के सिर में पांच टांके आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version