Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बालिका वर्ग की इंट्रा क्लस्टर फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन, पिथौरागढ़ एपीएस बनीं फुटबॉल चैंपियन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में सोमनाथ मैदान में आर्मी स्कूल रानीखेत की तरफ से बालिका वर्ग की इंट्रा क्लस्टर फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सोमनाथ मैदान में फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। जिसमें इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने हेमपुर को 1-0 से हराया और ट्राफी अपने नाम की। इस मौके पर मुख्य अतिथि केआरसी के कार्यकारी कमांडेंट कर्नल विक्रमजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह रहें मौजूद

इस दौरान आर्मी स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, एजुकेशन ऑफिसर कर्नल अजय उपाध्याय, व्यायाम शिक्षक सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, बृजेश जोशी, कैलाश भट्ट, पंकज अधिकारी आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version