Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:होमगार्ड भर्ती रिजल्ट में गड़बड़ी या संदेह? कल अल्मोड़ा में होगा आपत्तियों का निस्तारण

अल्मोड़ा: होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती-2026 के तहत जारी किए गए परीक्षा परिणाम को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को कोई शंका या आपत्ति है, तो वे 20 नवंबर को इसका समाधान करा सकते हैं।
​
देखें यह जानकारी

होमगार्ड्स सीधी भर्ती बोर्ड-2026 के अध्यक्ष जुगल किशोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को कार्यालय समय के भीतर पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Exit mobile version