Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकारी योजनाओं से आच्छादित वाहन व होम स्टे पर अनिवार्य रूप से लगा हो योजनाओं का लोगो- डीएम


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने गुरुवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई।

विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश

जिसमें डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए जो वाहन एवं होम स्टे सरकारी योजनाओं से आच्छादित हैं, उन पर संबंधित योजनाओं का लोगो अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने जिले में संचालित सभी होटल एवं होम स्टे का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने, समय-समय पर होटल एवं होम स्टे की जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा चंद्र सिंह गड़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना, मातृ पितृ तीर्थाटन योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, मल्ला महल के कार्यों  समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

रहें मौजूद

बैठक सीडीओ दिवेश शाशनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ. सीएस चौहान, केके जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version