Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर में जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई गई वस्तुएं व अल्मोड़ा पुलिस ने बाटें कंबल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डा0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में बतौर प्रतिनिधी महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल पुलिस टीम के साथ दिनांक 25. 12.21 को विवेकानंद राम कृष्ण मिशन अल्मोड़ा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।

किया जागरूक-

जहां स्वामी श्री दुर्गेशआनंद अध्यक्ष आर.के. मिशन अल्मोड़ा से मिली मदद से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र एवं अल्मोड़ा शहर के आस-पास के निर्धन छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं असहाय पुरुषों को अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु कंबल एवं मास्क वितरित करते हुए उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में हुए सभी को गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई ऐप उत्तराखंड ट्रेफिक आई ऐप, लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप, डायल 112, 1090, 1098 एवं साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Exit mobile version