अल्मोड़ा: जागेश्वर से नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने बहुत कम समय में इतना शानदार कार्य किया कि उनकी जबर्दश्त मेहनत की बदौलत आज उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।
खटीमा से सीएम धामी का हारना दुर्भाग्यपूर्ण हैं
मोहन मेहरा ने गुरुवार को जागेश्वर विस क्षेत्र में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि खटीमा से सीएम धामी का हारना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कहा कि ‘मैं जीत के बाद भी खुद को हारा महसूस कर रहा हूं’। धामी उत्तराखंड के आदर्श सीएम हैं, लिहाजा में उनका दिल से आभार जताता हूं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से पुष्कर धामी को पुन: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई।
जागेश्वर सीट छोड़ने को पूरी तरह तैयार
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी धामी को सीएम बनाने का फैसला लेती है तो वह उनके लिए तत्काल जागेश्वर सीट छोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह नवनिर्वाचित विधायक मेहरा का फूलमालाओं से स्वागत किया।